Super TET 2026 Syllabus और Exam Pattern (UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती)

UPESSC की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा (Super TET 2026) के लिए आयोग द्वारा जारी परीक्षा संरचना और विषयवस्तु नीचे है। पूरी जानकारी के लिए Super TET 2026 Notification और Dates पेज भी देखें।

Exam Pattern

विषयवार Syllabus और प्रश्न संख्या

विषयपाठ्यक्रमप्रश्न
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएँसमसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएँ: अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश से संबंधित; स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएँ; अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार, खेल-कूद; भारतीय संस्कृति एवं कला आदि।25
तार्किक ज्ञान (Reasoning)Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities, Coding & decoding, Critical reasoning, Cubes, Number series, Puzzles, Symbols and notations, Venn diagrams and dice, Data interpretation, Direction sense test, Grouping and selections, Inferences, Letter series।5
हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजीव्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, Grammar, Comprehension।30
विज्ञानदैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ।8
गणितअंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, विभाज्यता, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकाएँ, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।16
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययनपृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक संपदा, अक्षांश और देशांतर, सौरमंडल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन।8
शिक्षण कौशलशिक्षण की विधियाँ एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरंभिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन।8
बाल मनोविज्ञानवैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन, सीखने के सिद्धांत तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यावहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।8
सूचना तकनीकी (IT)शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी: कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्टफोन, OER (Open Educational Resources), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी।4
जीवन कौशल / प्रबंधन एवं अभिवृत्तिव्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षक की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दंड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग।8
कुल120 प्रश्न × 3 अंक120
यह जानकारी आयोग की परीक्षा संरचना के आधार पर है। किसी भी बदलाव के लिए upessc.up.gov.in देखें।

Super TET की तैयारी शुरू करें